सतना:जिला पंचायत के सदस्यों में व्यवस्था को लेकर व्यापत असंतोष को समाप्त करने कलेक्टर डा सतीश एस की पहल कारगर होती नजर आ रही है.शुक्रवार को आयोजित पूर्व नियोजित समन्वय बैठक में असंतुष्ट सदस्यों में से नौ ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.बैठक में सदस्यों की ओर प्रस्तुत 11 प्रस्तावों पर सहमति के बाद दोनों पक्ष पहले से ज्यादा संतुष्ट नजर आए.
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजना जैन की उपस्थिति और जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल की अनुपस्थिति में हुई इस बैठक में मुख्य भूमिका में उपाध्यक्ष सुष्मिता पंकज सिंह परिहार रही.अन्य में सभापति ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू ,रमाकांत पयासी,सुभाष बुनकर,हरीशकांत त्रिपाठी,सदस्य संजय सिंह,श्री मती जान्हवी यादव,सावित्री त्रिपाठी,जंयती महेश तिवारी शामिल थी.
सदस्यों को कलेक्टर ने पहले अपनी बात कहने का अवसर दिया जिस पर सदस्यों ने अपनी अपनी समस्या रखते हुए बैठक के लिए तय किए गए बिन्दुओं के आधार अपनी बात कही.सदस्यों ने जिला पंचायत प्रशासन द्वारा जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा किए जाने का सवाल सबसे पहले उठाया.इस पर आगे सदस्यों के उचित सम्मान और उनके द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन कराना सीईओं ने स्वयं सुनिश्चित करना स्वीकार किया.
साथ बैठकों का नियमित आयोजन कर उसकी कार्यवाही का प्रतिवेदन अगली बैठक में प्रस्तुत करने की मांग भी मानी गई.सदस्यों के कहने पर जिन कमचारियों के विरूध कार्यवाही का प्रस्ताव सदस्यों की ओर से प्राप्त होगा उसकी जांच कर दोषियों के विरूध विधिसम्मत कार्यवाही किए जाने की बात भी स्वीकार की गई.
