भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प: 600 स्थानों पर होगी व्यास पूजा

भोपाल। भारतीय शिक्षण मंडल के उत्सवों में व्यास पूजा प्रमुख उत्सव के रूप में मनाया जाता है. गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पूरे मध्य भारत प्रांत में व्यास पूजा कार्यक्रम प्रारंभ हो गए हैं. 25 जुलाई तक विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विद्यालयों में यह आयोजन होंगे. गुरुवार को विभिन्न संस्थाओं में आयोजित कार्यक्रमों में शिक्षक, विद्यार्थी, बुद्धिजीवी, युवा, मातृशक्ति आदि उपस्थित रहे.

भारतीय शिक्षण मंडल के अखिल भारतीय महामंत्री एवं निजी विश्वविद्यालय नियामक आयोग के अध्यक्ष प्रो. भरतशरण सिंह ने महर्षि वेदव्यास का संदर्भ देते हुए गुरू का महत्व बताया. उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु शिष्य परंपरा रही है. हमें भारत को विश्व गुरु बनाना है जो भारत केंद्रित शिक्षा से ही संभव होगा. उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और विचार से पोषित शिक्षा व्यवस्था आज की आवश्यकता है. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो नरेंद्र कुमार थापक कुलगुरु एल एन सी टी विश्वविद्यालय ने की. विशेष अतिथि पूजा चौकसे कार्यपालक निदेशक एलएनसीटी ग्रुप रहीं.

 

Next Post

बलूचिस्तान में हथियारबंद लोगों ने नौ यात्रियों का अपहरण कर हत्या की

Fri Jul 11 , 2025
क्वेटा, 11 जुलाई (वार्ता) बलूचिस्तान के झोब और लोरलाई जिलों की सीमा पर स्थित सुर-दकाई क्षेत्र में गुरुवार रात अज्ञात हथियारबंद लोगों ने पंजाब जा रही दो गाड़ियों में यात्रा कर रहे कम से कम नौ यात्रियों का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी। यह जानकारी डॉन ने शुक्रवार को […]

You May Like