ओमान करेगा टी-20 विश्वकप एशिया और पूर्वी एशिया-प्रशांत क्वालीफायर की मेजबानी

दुबई, 10 जुलाई (वार्ता) ओमान अक्टूबर में होने वाले टी-20 विश्वकप एशिया और पूर्वी एशिया-प्रशांत क्वालीफायर की मेजबानी करेगा।

ओमान होने वाले आईसीसी पुरुष टी-20 विश्वकप एशिया और पूर्वी एशिया-प्रशांत क्वालीफायर में नौ टीमें भाग लेंगी। 12 से 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट के लिए इन नौ टीमों को तीन-तीन के तीन समूहों में विभाजित किया गया है और प्रत्येक समूह से शीर्ष दो टीमें सुपर सिक्स चरण में पहुंचेंगी।

2024 के उप-क्षेत्रीय क्वालीफायर कुवैत, मलेशिया, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, जापान और समोआ, नेपाल, पापुआ न्यू गिनी और मेजबान टीम अगले साल होने वाले आईसीसी पुरुष टी-20 विश्वकप में तीन स्थानों के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे।

इन टीमों में से ओमान, नेपाल, पापुआ न्यू गिनी और संयुक्त अरब अमीरात पहले पुरुष टी-20 विश्वकप में भाग ले चुके हैं। यह टूर्नामेंट 10 दिनों तक चलेगा, जिसमें ग्रुप चरण के मुकाबले आठ से 10 अक्टूबर तक होंगे। सुपर सिक्स चरण के आखिर में, शीर्ष तीन टीमें भारत और श्रीलंका में आयोजित होने वाले पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में अपनी जगह पक्की करेंगी।

ग्रुप 1 में संयुक्त अरब अमीरात, मलेशिया और कतर शामिल हैं, जबकि ग्रुप 2 में नेपाल और कुवैत के साथ-साथ पूर्वी एशिया-प्रशांत की उभरती हुई ताकत जापान शामिल है। मेजबान ओमान, पापुआ न्यू गिनी और समोआ के साथ ग्रुप 3 में है।

इस बीच, पूर्वी एशिया-प्रशांत महिला टीम की टी20 विश्व कप 2026 में शुरुआत की भी घोषणा कर दी गई है, जो सितंबर में होने वाले क्वालीफाइंग स्पर्धा के जरिए होगी।

आईसीसी महिला टी-20 विश्वकप ईएपी क्वालीफायर 9-15 सितंबर तक फिजी के सुवा में आयोजित किया जाएगा। मेजबान टीम क्वालीफायर के लिए वानुअतु, पापुआ न्यू गिनी, इंडोनेशिया, जापान, समोआ, कुक आइलैंड्स और फिलीपींस का स्वागत करेगी।

फाइनल से पहले टीमों को चार-चार के दो समूहों में विभाजित किया जाएगा, जहां विजेता टीम आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप ग्लोबल क्वालीफायर के लिए क्वालीफाई करेगी।

 

Next Post

पुस्तकों पर आयात शुल्क समाप्त करने की मांग

Thu Jul 10 , 2025
नयी दिल्ली, 10 जुलाई (वार्ता) दिल्ली स्टेट बुक सेलर्स एंड पब्लिशर्स एसोसिएशन ने केन्द्र सरकार द्वारा पुस्तकों के आयात पर लगायी गयी पांच प्रतिशत आयात शुल्क को समाप्त करने की मांग की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष हिमांशु चावला ने कहा कि इस आयात शुल्क से सरकारी राजस्व में कोई सार्थक […]

You May Like