बीजिंग, 09 जुलाई (वार्ता)ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग के निमंत्रण पर 12 से 18 जुलाई तक की आधिकारिक यात्रा पर यहां आएंगे।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब चीन और ऑस्ट्रेलिया की व्यापक रणनीतिक साझेदारी अपने दूसरे दशक में प्रवेश कर रही है।श्री माओ ने कहा, ”दोनों देशों के नेताओं के मार्गदर्शन और दोनों पक्षों के संयुक्त प्रयासों से चीन-ऑस्ट्रेलिया संबंधों में निरंतर सुधार हो रहा है।”
उन्होंने कहा कि यह यात्रा चीन के लिए ऑस्ट्रेलिया के साथ मिल कर काम करने का एक मौका है। यह यात्रा दोनों देशों के बीच संवाद को मजबूत करने, आपसी विश्वास को बढ़ाने, व्यावहारिक सहयोग का विस्तार करने और व्यापक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करेगी।
Next Post
गुआंग्डोंग प्रांत में बाढ़ के लिए स्तर चार की आपात प्रतिक्रिया
Wed Jul 9 , 2025
बीजिंग, 09 जुलाई (वार्ता) चीन के जल संसाधन मंत्रालय ने आज दक्षिणी चीन के गुआंगडोंग प्रांत में तूफान डानास के कारण आई बाढ़ के लिए स्तर-चार की आपातकालीन प्रतिक्रिया शुरू कर दी है। मंत्रालय ने पूर्वानुमान लगाया है कि 9 से 11 जुलाई के बीच गुआंग्डोंग में भारी से लेकर […]

You May Like
-
11 months ago
साउथ अफ्रीका टी20 लीग का वेन्यू हुआ फाइनल
-
2 months ago
अज्ञात कारणों के चलते फांसी पर लटका युवक
