पत्रकार ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारण अज्ञात

इंदौर: गांधीनगर क्षेत्र स्थित समर्थ ड्रीम सिटी में रहने वाले 35 वर्षीय पत्रकार ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जान दे दी. मृतक की पहचान विकास सिंह सोलंकी के रूप में हुई है, जो लंबे समय से पत्रकारिता से जुड़े थे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया है.

पुलिस को अभी तक आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और परिजनों व परिचितों से पूछताछ की जा रही है. वहीं पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है, पुलिस ने मर्ग कायम कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है.

Next Post

भारत का पहला UPI बैंक लॉन्च: बिना कार्ड या डॉक्यूमेंट के कर सकेंगे लेनदेन, बदल जाएगा डिजिटल पेमेंट का तरीका; आरबीआई ने दी मंजूरी

Tue Jul 8 , 2025
यह नया बैंक यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) सिस्टम पर पूरी तरह से आधारित होगा; ग्राहकों को मिलेगी अद्वितीय सुविधा और सुरक्षा, जानें इसके खास फीचर्स। बेंगलुरु, 8 जुलाई, 2025 (नवभारत): भारत ने डिजिटल भुगतान के क्षेत्र में एक और बड़ी छलांग लगाई है। अब देश में एक ऐसा बैंक लॉन्च […]

You May Like