ग्वालियर: शहर हरा भरा रहे, इसके लिए अमृत हरित महा अभियान के तहत नगर निगम द्वारा शहर में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। उद्यान पर्यवेक्षक अंकित परिहार ने बताया कि अमृत हरित महा अभियान के अंतर्गत मानपुर पहाड़ी आवासीय परिसर में महाकाल सेवा समिति के सदस्यों के सहयोग से निगम की पार्क टीम द्वारा 51 पौधों का रोपण एवं सफाई कार्य किया।
इस अवसर पर उद्यान पर्यवेक्षक राजकुमार राजावत सहित महाकाल सेवा समिति के सदस्य उपस्थित थे। इसके साथ ही सूर्य नमस्कार चैराहे से मृगनयनी गार्डन तक डिवाइडर पर 500 कदम के पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद प्रमोद खरे एवं पार्क पर्यवेक्षक दिनेश कुशवाह एवं पार्क विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।
