बीएसपी के कोक ओवन बैटरी 5-6 का स्ट्रक्चर अचानक ढहा, कोई हताहत नहीं

दुर्ग 07 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सेल के भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) में सोमवार को कोक ओवन बैटरी 5-6 का स्ट्रक्चर अचानक ढह गया।

इस घटना में हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन संयंत्र की सुरक्षा व्यवस्थाओं और मेंटेनेंस को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि स्ट्रक्चर के नीचे आमतौर पर कर्मचारियों की आवाजाही होती है लेकिन हादसे के वक्त वहां कोई मौजूद नहीं था जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद संयंत्र प्रबंधन ने मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया है। वहीं बीएसपी के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। कोक ओवन बैटरी 5-6 के ढहने से हॉट मेटल प्रोडक्शन पर असर पड़ने की बात कही जा रही है।

वहीं, स्टील प्लांट के जनसंपर्क अधिकारी प्रशांत तिवारी ने वार्ता को बताया कि किसी की जनहानि नहीं हुई है साथ ही स्ट्रक्चर जर्जर होने के कारण उसका विकल्प मौजूद है प्रोडक्शन भी प्रभावित नहीं होगा।

 

 

Next Post

भारतीय अधिकारियों को जापानी विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रम के लिए जीका से 17 करोड़ रु. का अनुदान

Mon Jul 7 , 2025
दिल्ली, 07 जुलाई (वार्ता) जापान की अंतर्राष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (जीका) ने ‘मानव संसाधन विकास छात्रवृत्ति (जेडीएस) परियोजना’ के तहत भारत को 28.8 करोड़ जापानी येन (17 करोड़ रुपये) का अनुदान देने के लिए चार वर्ष का एक करार किया है जिसके तहत भारतीय अधिकारियों को जापान के विश्वविद्यालयों में प्रशिक्षण […]

You May Like