पुलिस ने आठ साल पुराना गुमशुदगी का प्रकरण सुलझाया

इंदौर. भंवरकुआं पुलिस ने आठ वर्ष पहले लापता हुए 12 वर्षीय बालक को अब वयस्क होने पर गोवा के मान्द्रेम से सकुशल ढूंढ़ निकाला है. तकनीकी निगरानी और सोशल मीडिया ट्रैकिंग के सहारे पहुँची टीम ने युवक को एक रेस्टोरेंट में काम करते पाया और इंदौर लाकर परिजनों के हवाले कर दिया.

भंवरकुंआ थाना प्रभारी राजकुमार यादव ने बताया कि 30 अक्टूबर 2017 को त्रिवेणी नगर, चितावद निवासी एक महिला ने बेटे के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. नाबालिग होने के कारण अपहरण का प्रकरण दर्ज करते हुए पुलिस ने संभावित ठिकानों पर तलाशी शुरू की. शुरुआती सुराग़ सिर्फ इतना मिला कि बच्चा देवास में ताऊ के घर पहुँचा था, लेकिन दो दिन बाद वहाँ से भी निकल गया. वर्षों तक कोई ठोस सूचना न मिलने पर मामला ठंडे बस्से में दिख रहा था, मगर पुलिस ने सोशल मीडिया पर निगरानी जारी रखी. हाल में युवक के नाम से इंस्टाग्राम प्रोफाइल सक्रिय हुआ, पर जल्द ही बंद हो गया. साइबर सेल की मदद से मोबाइल लोकेशन ट्रेस की गई और पता चला कि वह गोवा के मान्द्रेम इलाके में एक रेस्टोरेंट में काम कर रहा है. मामले में एसीपी विजय चौधरी ने बताया कि आठ साल पुराने प्रकरण को हल करना आसान नहीं था, लेकिन निरंतर तकनीकी निगरानी और टीम की लगन से यह सफलता मिली है. मामले में आवश्यक कानूनी औपचारिकताएँ पूरी कर युवक को परिवार के सुपुर्द कर दिया है.

पुलिस की इस टीम को मिली सफलता

एएसआई मधुकर विश्वकर्मा, प्रधान आरक्षक धर्मेन्द्र यादव व आरक्षक गौरव साइबर सेल, जोन 04 की टीम ने वरिष्ठ अफसरों के निर्देशन में गोवा पहुँचकर युवक को सुरक्षित बरामद किया. पूछताछ में पता चला कि पिता के निधन और माँ के पुनर्विवाह से आहत होकर वह घर छोड़कर चला गया था.

Next Post

अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत 

Mon Jul 7 , 2025
इंदौर. मजदूरी के लिए इंदौर आ रहे धार जिले के तिरला निवासी रायसिंह हटेला की सड़क हादसे में मौत हो गई. हादसा बेटमा थाना क्षेत्र में उस वक्त हुआ जब किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी. गंभीर रूप से घायल रायसिंह की मौके पर ही मौत […]

You May Like

Play sound