भोपाल। मप्र में कर्मचारियों की मांगो को लेकर 20 जुलाई से धरना दिया जाएगा. सीएम से 9 सूत्रीय मांगों के समर्थन में तुलसी नगर भोपाल में धरना कर्मचारी देंगे. रविवार को मप्र कर्मचारी मंच की बैठक इस प्रस्ताव पर निर्णय लिया गया. मंच के प्रांत अध्यक्ष अशोक पांडे ने बताया कि स्थाई कर्मियों को सातवां वेतनमान का लाभ, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित किए जाने, सुरक्षा श्रमिकों को कुशल श्रमिक का वेतन दिए जाने और एवं पीएफ सुविधा का लाभ दिए जाने सहित मांगों को लेकर आंदोलन किया जाएगा.
