
नवभारत न्यूज
सीधी 27 जनवरी ।कोतवाली थाना अंतर्गत बसकुटी के जंगल में अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा जंगली जानवरों के शिकार के लिए लगाये गये करंट की चपेट में दो व्यक्तियों के आने एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तो दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए जिला अस्पताल सीधी लाया गया है जहां गंभीर हालत में उपचार चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार
यह पूरा मामला बीती रात करीब 1 बजे का है, जहां बहरी से मजदूरी करके अपने गांव भमरहा दो व्यक्ति आ रहे थे। तभी अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा बसकुटी के जंगल में लगायें गये करंट की चपेट में आने की वजह से राकेश कोल की मौत हो गई और छोटेलाल सोधिया गंभीर रूप से झुलस गया। जिला अस्पताल में घायल का इलाज चल रहा है ।पूरे मामले पर थाना प्रभारी कोतवाली अभिषेक उपाध्याय ने बताया कि अज्ञात लोगों के द्वारा 11 हजार वोल्टेज के एसटी लाइन से करंट को जंगल के किनारे बिछाया गया था। जिसकी चपेट में दो लोग आ गए जिसमें राकेश कोल की मौत हो गई है तो छोटेलाल सोधिया गंभीर रूप से झुलस गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।जांच में जो तथ्य आएंगे उस पर कार्यवाही की जाएगी।
