
उज्जैन। पंचर की दुकान पर कम्प्रेशर मशीन में हुए ब्लास्ट से दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने मामले में दुकान संचालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है। पंवासा थाना पुलिस ने बताया कि सेंट थॉमस स्कूल के पास मां भद्रकाली पंचर की दुकान संदीप पिता शिवनारायण द्वारा संचालित की जाती है। उसकी दुकान पर रोहित पिता राजेश बैरागी निवासी वर्माजी का कुआ और अजय पिता सुरेश पाल निवासी मयंक परिसर बाइक का पंचर बनवाने पहुंचे थे। इस दौरान दुकान संचालक संदीप ने हवा भरने के लिए कम्प्रेशर मशीन चालू की। लेकिन ध्यान नहीं रखा जिसके चलते प्रेशर अधिक बनने से मशीन में ब्लास्ट हो गया। रोहित और अजय गंभीर घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने संदीप के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है।
