रायसेन, 06 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में भोपाल से बीना की ओर जा रही मालगाड़ी की एक बोगी पटरी से उतर गई, जिसके चलते रेल सेवा आंशिक तौर पर बाधित हुई है।
सूत्रों के अनुसार कल देर रात रायसेन जिले के दीवानगंज रेलवे स्टेशन के पास एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। दुर्घटना में रेलवे पटरी के स्लीपर भी क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के तुरंत बाद रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। मालगाड़ी भोपाल से बीना की ओर जा रही थी, तभी अचानक दीवानगंज रेलवे स्टेशन के पास एक बोगी पटरी से उतर गई।
घटना के बाद रेलवे के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना के कारणों की जांच कर रहे है।
अधिकारियों के अनुसार ट्रेनों की आवाजाही आंशिक तौर पर बाधित हुई है। पुनः पटरी को दुरुस्त करने के कार्य में रेलवे विभाग जुट गया है और जल्द ही ट्रेन सेवा सुचारू करने का प्रयास कर रहा है।
