चेतकपुरी सड़क धंसने पर बड़ी कार्रवाई, दो कार्यपालन यंत्री निलंबित

ग्वालियर: चेतकपुरी सड़क धंसने की घटना को गंभीरता से लेते हुए जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट के निर्देश पर नगर निगम के दो कार्यपालन यंत्रियों पवन सिंघल और सुरेश अहिरवार को निलंबित कर दिया गया।

नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने दोनों को पर्यवेक्षण में लापरवाही का दोषी मानते हुए अलग-अलग निलंबन आदेश जारी किए। निरीक्षण के दौरान ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भी उपस्थित थे। निलंबन आदेश में कहा गया कि सड़क निर्माण कार्य मानकों के अनुसार नहीं हुआ और अधिकारियों की लापरवाही मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन है।

Next Post

लावारिस सूटकेस में बम की खबर से हड़कंप, खोला तो निकला कुर्ता पैजामा

Sat Jul 5 , 2025
ग्वालियर:इंदरगंज थाना अंतर्गत अचलेश्वर मंदिर के पास लावारिस सूटकेस मिलने से बम की अफवाह फैल गई। ग्वालियर में शुक्रवार को अचलेश्वर मंदिर के पास सड़क किनारे पड़े एक सूटकेस में बम होने की अफवाह से हड़कंप मच गया था। लावारिस और संदिग्ध सूटकेस मिलने की सूचना पर पुलिस कंट्रोल रूम […]

You May Like