ग्वालियर: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज 5 जुलाई को एक दिन के प्रवास पर ग्वालियर आयेंगे। सिंधिया जगन्नाथ यात्रा के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे. सिंधिया आज सायं 7,30 बजे गोरखी में अपने परिवार द्वारा रखे गए ताज़िए की सेहराबंदी करने पहुंचेंगे.
ताजिया कमेटी ने शहर मे साम्प्रदायिक ताजिया की सेहरा बंदी के मौके पर सभी को उपस्थित रहने की गुजारिश की है।
