रेलवे मजदूर गहरे पानी में कूदा,मौत

 

नवभारत न्यूज

खंडवा। एक रेलवे मजदूर की नदी में नहाते वक्त डूबने से मौत हो गई। मृतक और उसका मुंहबोला जीजा साथ में रहता था। दोनों इंदौर के रहने वाले थे। घटना वाले दिन इंदौर लौटने से पहले टपरी पर खाना पका रहे थे। इसी दौरान दोनों ने शराब पी ली। जीजा खाना पकाने में रह गया और युवक नशे में नदी पर चला गया। 12 साल के भांजे ने रोका कि नदी में गहरा पानी है, लेकिन वो नहाने के दौरान डूब गया।

घटना थाना धनगांव क्षेत्र की है। धनगांव के पास भूतिया नदी का मामला है। यहां स्टॉप डैम पर इंदौर का रहने वाला 23 वर्षीय सुनील पिता मांगीलाल स्वामी नहाने गया था। गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजन के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, मृतक सुनील और उसका दोस्त सतीश साथ में रहते थे। वो सतीश को जीजा बोलता था। निर्माणाधीन रेलवे लाइन पर मजदूरी करते थे। सुनील इंदौर के तलावली चांद मांगलिया का रहने वाला था।

Next Post

रतलाम सीट पर मतदान के प्रति महिलाओं की अपेक्षा पुरूषों ने दिखाया अधिक रुझान 

Wed May 15 , 2024
झाबुआ। रतलाम लोकसभा सीट इस बार 18वां चुनाव संपन्न हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस सीट पर वर्ष 2019 की तुलना में इस बार करीब 2 प्रतिशत मतदान कम हुआ है। इस बार मतदान का प्रतिशत 72.94 प्रतिशत रहा है। पूरे संसदीय क्षेत्र में महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों ने मतदान […]

You May Like