नागेंद्र को 12वीं में मिले थे 75 % से कम अंक, IIT ने आवंटित सीट निरस्त की, कोर्ट से नोटिस

ग्वालियर: देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में शामिल इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी खड़गपुर में सीट मिलना हर स्टूडेंट के लिए बड़ी बात मानी जाती है. ग्वालियर के नागेंद्र राजपूत नामक विद्यार्थी ने जेई (एडवांस्ड) 2025 में सफलता प्राप्त कर यहां एडमिशन मिलने की उपलब्धि हासिल की, लेकिन कक्षा 12वीं में 75 प्रतिशत से कम अंक मिलने के कारण उनको आईआईटी खड़गपुर में आवंटित सीट निरस्त कर दी गई.

अब उन्होंने इसे लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की, जिसमें श्रेणी सुधार का परीक्षा परिणाम जल्द घोषित करने की मांग की है. साथ ही मामला निराकृत होने तक आईआईटी खड़गपुर में एक सीट को होल्ड पर रखने की गुहार लगाई है.याचिका पर सुनवाई करते हुए मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने आईआईटी और मप्र बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

ग्वालियर निवासी राजपूत ने याचिका में बताया कि जेई (एडवांस्ड) 25 की परीक्षा उत्तीर्ण की. इसके परिणामस्वरूप काउंसलिंग में उन्हें आईआईटी खड़गपुर में सीट मिली, लेकिन जब वे प्रवेश के लिए कॉलेज पहुंचे तो उन्हें यह कहते हुए आवंटित सीट निरस्त कर दी कि 12वीं में उनके 75 प्रतिशत (71.4 प्रतिशत) कम हैं.
परिणाम घोषित होने तक एक सीट होल्ड पर रखी जाए
हाई कोर्ट में दायर याचिकाकर्ता की ओर से एडवोकेट सौरभ तोमर ने बताया कि श्रेणी सुधार के लिए परीक्षा दी जा चुकी है. याची ने 19 जून को अंग्रेजी, 23 को फिजिक्स और 25 जून को केमिस्ट्री विषय की परीक्षा दे दी हैं, जिसका परिणाम अगस्त के दूसरे सप्ताह में आने की संभावना है.

वहीं आईआईटी अंकसूची देने की अंतिम तिथि जुलाई है. ऐसे में या तो श्रेणी सुधार का परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया जाए या परिणाम घोषित होने तक एक सीट होल्ड पर रखी जाए.डिवीजन बेंच ने कहा कि होनहार छात्र का भविष्य दांव पर लगा हुआ है, इसलिए मामले की सुनवाई जल्द नियत (8 जुलाई) की गई है. हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने आईआईटी और एमपी बोर्ड को नोटिस जारी कर जवाब मांगा हैं.

Next Post

'बम-बम भोले' के जयकारों के साथ अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था पवित्र गुफा के लिए रवाना: जम्मू से हजारों श्रद्धालु निकले बाबा बर्फानी के दर्शन को, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Thu Jul 3 , 2025
कड़ी सुरक्षा के बीच भगवती नगर बेस कैंप से रवाना हुआ पहला काफिला; उपराज्यपाल ने हरी झंडी दिखाकर किया विदा, यात्रा 52 दिनों तक चलेगी। जम्मू, 3 जुलाई (नवभारत): ‘बम-बम भोले’ और ‘जय बाबा बर्फानी’ के जयकारों के साथ, श्री अमरनाथ जी यात्रा 2025 का पहला जत्था आज सुबह जम्मू […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।