कॉइनस्विच ने लॉन्च किये वेब3 कॉइन्स

बेंगलुरु, (वार्ता) क्रिप्टो ट्रेडिंग प्लेटफ़ॉर्म कॉइनस्विच ने बुधवार को वेब3 कॉइन योजना पेश करने की घोषणा की जो उसके अनुसार आम निवेशकों के लिए विकेंद्रीकृत क्रिप्टो में निवेश को सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

कंपनी का दावा है कि वह इस क्षेत्र दो करोड़ से ज़्यादा यूज़र वाला भारत का सबसे बड़ा प्लेटफार्म है और इस पहल से उसके उपयोगकर्ता अब सीधे भारतीय रुपये के माध्यम से क्रिप्टो टोकन का लेन-देन कर सकते हैं।

कॉइनस्विच के उपाध्यक्ष बालाजी श्रीहरि ने इस मौके पर कहा, “ वेब3 कॉइन्स के साथ, हम हर रोज़ निवेशकों के लिए अत्याधुनिक क्रिप्टो अवसरों को बिना किसी जटिलता के सुलभ बनाने के अपने वादे को पूरा कर रहे हैं। जैसे-जैसे क्रिप्टो विकसित होता जा रहा है, हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि नवाचार और अवसर केवल तकनीकी रूप से निपुण लोगों तक ही सीमित न रहें। वेब3 कॉइन्स क्रिप्टो की सीमा को मुख्यधारा के निवेशक की पहुंच में लाता है। ”

उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर, विकेंद्रीकृत एक्सचेंज तेज़ी से बढ़ रहे हैं और अब लगभग 20 करोड़ यूनिक ट्रेडिंग एड्रेस का प्रतिनिधित्व करते हैं। क्रिप्टो डेटा प्लेटफ़ॉर्म डीयूएनई के अनुसार डीईएक्स प्लेटफ़ॉर्म्स ने पिछले 12 महीनों में 2450 अरब डॉलर से अधिक का ट्रेडिंग वॉल्यूम दर्ज किया है।

विकेन्द्रीकृत एक्सचेंज उपयोगकर्ताओं को कई प्रकार के टोकन तक पहुंच प्रदान करते हैं, जिनमें यूटिलिटी टोकन, गवर्नेंस टोकन, मीम कॉइन और स्टेबलकॉइन्स शामिल हैं। कंपनी का दवा है कि वह उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपनी विशेष प्रणाली का पालन करती है, जो यह तय करती है कि कौन-से कॉइन ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध कराये जायें। यह प्रक्रिया पांच प्रमुख क्षेत्रों में जांच के आधार पर होती है, इनमें टोकनोमिक्स का सत्यापन, जोखिम स्कैन, कॉन्ट्रैक्ट सुरक्षा का ऑडिट, समुदाय और सोशल जानकारी और एक्सचेंज शामिल हैं।

श्रीहरि ने कहा, “ वेब3 कॉइन जैसे उत्पादों के साथ, कॉइनस्विच का लक्ष्य व्यापक वेब3 अर्थव्यवस्था में जिम्मेदार भागीदारी का समर्थन करते हुए डिजिटल परिसंपत्तियों तक पहुंच को और अधिक लोकतांत्रिक बनाना है। ”

 

 

Next Post

विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

Thu Jul 3 , 2025
सीहोर. ग्राम जहांगीरपुरा में 20 वर्षीय विवाहिता ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर जान दे दी. पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है. जानकारी अनुसार कोतवाली क्षेत्र के जहांगीरपुरा गांव निवासी राकेश लोधी की 20 वर्षीय पत्नी राखी लोधी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उसे अस्पताल […]

You May Like