कलेक्टर ने जनसुनवाई में छात्राओं को दी पुस्तकें 

भोपाल. कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने मंगलवार को जनसुनवाई में आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं. इस दौरान अनेक समस्याओं का निराकरण मौके पर ही किया गया. जनसुनवाई में आए नागरिकों से 130 आवेदन प्राप्त हुए. इस मौके पर एडीएम भूपेन्द्र गोयल एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे. जनसुनवाई में कलेक्टर सिंह ने जसीका सोनगिरे एवं मीनाक्षी सोनगिरे को कक्षा – 09वीं एवं 10वीं की पाठय पुस्तकें प्रदान की.

कलेक्टर सिंह ने जनसुनवाई में आए हर एक आवेदक से धैर्यपूर्वक उनकी समस्याओं पर चर्चा की और उन्हें उनके शीघ्र निराकरण का आश्वासन भी दिया. उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को नागरिकों से प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशील रूख अपनाते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए. उन्होंने आवेदकों की समस्याओं पर संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए.

Next Post

विश्व डाक्टर्स डे: BMHRC में जल्द खुलेगा मेडिकल कॉलेज

Tue Jul 1 , 2025
भोपाल. सांसद आलोक शर्मा ने विश्व डाक्टर्स डे पर आयोजित समारोह में मंगलवार को हिस्सा लिया. सांसद शर्मा ने हृदय विभाग की नई ईकोकार्डियोग्राफी मशीन का उद्घाटन किया. उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभिपन अंतर्गत परिसर में औषधीय पौधा भी रोपा. इस अवसर पर संस्थान के चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ […]

You May Like