सहुआर में एक किराना दुकान से पकड़ाई अंग्रेजी शराब

देवसर। जिले के जियावन थाना अंतर्गत सहुआर गांव में एक किराने की दुकान में अवैध शराब का गोरख धंधा कई वर्षो से चल रहा था। जहां भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने पहल करते हुये विदेशी शराब के जखिरा को पकड़ाया।

मिली जानकारी के अनुसार सहुआर निवासी रामकुमार शाह पिछले कई वर्षो से अपने किराना दुकान में अवैध शराब की बिक्री कर रहा था। जिसकी सूचना भगवती मानव कल्याण संगठन को मिली तो तत्काल पुलिस को सूचना देते हुये छापामार कार्रवाई की गई। जहां एक बोलेरो वाहन एमपी 66 सीए 1104 से अवैध शराब लाकर रामकुमार साहू के दुकान में रखकर निकल गया। तत्काल पुलिस को सूचना देेते हुये मौके पहुंचकर पांच पेटी अवैध शराब लगभग 50 लीटर पुलिस ने जप्त कर ली। बताते चलें की लाइसेंसी शराब दुकानदारों द्वारा एक शराब दुकान का लाइसेंस लेकर बोलेरो में माल भर के गांव-गांव, गली-गली किराने की दुकानों में शराब की अवैध रूप से पैकारी की जाती है।

Next Post

बुल्गारिया यूरोप में कूडो वर्ल्ड कप टीम मे सागर से चार खिलाड़ी शामिल 

Sun Jun 29 , 2025
सागर। बुलगारिया यूरोप मे जुलाई माह मे आयोजित कूडो वर्ल्ड कप के लिए जाने वाली कूडो इंडिया टीम मे मध्यप्रदेश के 8 खिलाडियों का चयन हुआ जिसमे से 4 खिलाड़ी सागर के हैं। कूडो इंडिया टीम कूडो इंडिया के चीफ कोच एवं डायरेक्टर हंशी मेहुल वोरा के नेतृत्व मे दिल्ली […]

You May Like

मनोरंजन