हर पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करायें: शुक्ला

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कलेक्टर ने दिलाई शपथ

सिंगरौली : जिले में आज 15वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि कलेक्टर ने पीएम एक्सीलेंश कॉलेज बैढ़न में आयोजित समारोह का शुभारंभ किया।इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि हमारे देश में लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था है। यह विश्व की सर्वश्रेष्ठ शासन व्यवस्था है। लोकतंत्र में सबकी जवाबदेही जनता के प्रति होती है। मतदाता ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है। हर पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराकर मतदान करें और लोकतंत्र को सुदृढ़ करने में योगदान दें।

मतदान करके हम अपनी इच्छा के अनुसार जनप्रतिनिधि चुन सकते है। जनहित के सर्वाधिक कार्य लोकतांत्रिक व्यवस्था में ही होते है। हर मतदाता अपने मत का महत्व समझें और मतदान करें। इसी उद्देश्य से मतदाता दिवस मनाया जा रहा है। कहा कि हर पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में नाम शामिल कराए और मतदान करें। मतदाता के रूप में अपने कर्तव्य का हर मतदाता निर्वहन करें। निर्वाचन कार्य की प्रक्रिया मतदाता सूची बनाने से शुरू होती है जो मतगणना पर समाप्त होती है।

इस प्रक्रिया को पूरा करने में हजारों अधिकारी और कर्मचारी पूरे मनोयोग से कार्य करके सफल बनाते है। आगे कहा कि 18 साल का होने पर मतदान का अधिकार मिलता है। इसके साथ-साथ ड्राइविंग लाइसेंस बैंक में खाता खुलवाने सहित अन्य कई अधिकार भी मिलते है। सभी युवा मतदाता-मतदान करके लोकतंत्र के विकास में योगदान दें। साथ ही सभी विद्यार्थी मोबाइल का सकारात्मक उपयोग करते हुए अपनी पढ़ाई कॅरियर को बेहतर बनाएं।

Next Post

सुरसाई घाट गोपद तट पर हाई टेंशन टावर लाईन के नीचे लगा है विशाल मेला

Sun Jan 26 , 2025
ठेकेदार की मनमानी अवैध वसूली से व्यापारी परेशान, मेले में भारी अव्यवस्था, सुविधायें नदारत, पंचायत के जीआरएस मेला के टेकेदार पर मेहरवान सिंगरौली :सरई अंचल के सुरसुराई घाट गोपद के किनारे इन दिनों मेला चल रहा है। ग्राम पंचायत झारा में ठेकेदार द्वारा तय दर से बीस गुना अधिक तक […]

You May Like