बुलावायो (जिम्बाब्वे) (वार्ता) ल्हुआन-ड्रे प्रीटोरियस (153) और कॉर्बिन बॉश (नाबाद 100) की शतकीय पारियों की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने पहले टेस्ट मैच के पहले दिन स्टंप के समय तक नौ विकेट पर 418 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।
आज यहां टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत खराब रही और उसने अपना पहला विकेट तीन रन के स्कोर पर गवां दिया। छठें ओवर में तनाका चिवंगा ने टोनी डीजॉर्जी (शून्य) को अपना शिकार बनाया। इसके बाद मैथ्यू ब्रीत्जके (13) भी चिवंगा का शिकार बने। डेविड बेडिंघम (शून्य) को भी चिवांग ने आउट किया। वियान मुल्डर (17) को मुजारबानी ने रनआउट किया। एक समय 55 रन पर चार विकेट गवांने के बाद संकट में फंसी दक्षिण अफ्रीका को ल्हुआन-ड्रे प्रीटोरियस और डेवाल्ड ब्रेविस ने संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच भोजनकाल तक पांचवें विकेट के लिए 35 रनों की साझेदारी हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका ने भोजनकाल तक चार विकेट पर 90 रन बना लिये थे।
डेवाल्ड ब्रेविस ने 41 गेदों में (51)रनों की पारी खेली। वह पांचवे विकेट के रूप में आउट हुये। इसके बाद काइल वेरेन (10) को वेलिंग्टन ने आउट किया। संकट के समय पारी संभालने वाले ल्हुआन-ड्रे प्रीटोरियस (153) रनों जूझारू पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 160 गेंदों का सामना किया और 11 चौके और चार छक्के लगाये। वह सातवें विकेट के रूप में आउट हुये। कप्तान केशव महाराज (21) और कोडी युसूफ (27) रन बनाकर आउट हुये। दिन का खेल समाप्त होने के समय दक्षिण अफ्रीका ने 90 ओवर में नौ विकेट पर 418 रन बना लिये है। कॉर्बिन बॉश (नाबाद 100) और वेना मफाका (नाबाद नौ) क्रीज पर मौजूद थे।
जिम्बाब्वे की ओर से चिवंगा ने चार विकेट लिये। ब्लेसिंग मुजारबानी को दो विकेट मिले। विनसेंट मसेकेसा और वेलिंग्टन मसाकाट्जा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
