अभिषेक बच्चन ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 25 साल, अमिताभ ने दी बधाई

मुंबई, 29 जून (वार्ता) बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने पुत्र अभिषेक बच्चन को फिल्म इंडस्ट्री में उनके 25 साल पूरे होने पर बधाई दी है।

अभिषेक बच्चन ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2000 में प्रदर्शित जे.पी.दत्ता की फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से की थी। अभिषेक बच्चन को फिल्मों में काम करते हुए 25 साल पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर अमिताभ बच्चन ने अभिषेक बच्चन को बधाई दी है।

अमिताभ बच्चन ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा,‘इस वैरायटी को मैं प्रणाम करता हूं, और अपने पुत्र की प्रशंसा करता हूं। जी हां, पिता हूं मैं उसका, और मेरे लिए मेरा पुत्र अभिषेक करने योग्य है।’

अमिताभ बच्चन ने एक अन्य पोस्ट में अभिषेक के लिये लिखा, ‘एक फिल्म कुछ ही दिनों में रिलीज होने वाली है और एक और नई फिल्म की शुरुआत हो गई है। पहले दिन फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग। मेरा आशीर्वाद भय्यू, ढेर सारा प्यार। एक और फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है, जो जल्द ही आ रही है, मेरी प्रार्थना है।’

अभिषेक बच्चन इन दिनों फिल्म ‘कालीधर लापता’ को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म चार जुलाई को जी 5 पर रिलीज होगी। इसके अलावा अभिषेक, शाहरुख खान अभिनीत ‘किंग’ में भी नजर आएंगे।

Next Post

पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर

Sun Jun 29 , 2025
नई दिल्ली 29 जून (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जारी रहने के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम आज स्थिर रहे, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे। तेल विपणन करने वाली […]

You May Like