दबंगों ने ग्रामीण के साथ मारपीट कर किया घायल

सीहोर. नजदीकी श्यामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम घाट पलासी में एक युवक को दबंगों ने पकड़ा और दवाई पिलाकर उसके साथ मारपीट की. पीडि़त की हालत गंभीर बनी है. ग्राम घाट पलासी के सुरेश मीणा पिता घुड़े लाल को गांव के ही परमानंद मीणा, विश्राम मीणा, दिनेश मीणा, महेश मीणा, भूरा मीणा और रामनिवास मीणा ने मिलकर मारा-पीटा ऐसा आरोप पीडि़त ने लगाया है.

पीडि़त को श्यामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. जिला अस्पताल से भी उसे भोपाल के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवही करने की मांग की है. उनका आरोप है कि पुलिस इस मामले में सुनवाई नहीं कर रही है. परिजनों ने पुलिस से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए. इस मामले में श्यामपुर थाने की पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं. परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है. अब देखना यह है कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है व आरोपियों को क्या सजा मिलती है. बताया गया है कि परसों मामले में मारपीट की गई थी और कल दोपहर बाद मारपीट कर किसान को जहरीली दवा पिलाई गई है. वह उपचार के लिए भोपाल के अस्पताल में भर्ती है. इस मामले में एसडीओपी पूजा शर्मा का कहना है कि पुलिस को आरंभिक जांच में पता चला है कि जो व्यक्ति मारपीट और दवा खिलाने की बात कह रहा है उसने पहले भी मारपीट की सूचना दी थी तो एक्सीडेंटल चोट निकली. अब उसने दूसरे पक्ष को डराने के लिए खुद दवा पीने का स्टेटमेंट दिया है इसलिए मामले की जांच के बाद एफआईआर दर्ज की जा सकेगी.

Next Post

मुखबिरी के शक में युवक पर जानलेवा हमला करने वाले गिरफ्तार

Sat Jun 28 , 2025
इंदौर. पिछले दिनों देवास में रहने वाले एक युवक पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी पर दस हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था. पुलिस की गिरफ्त में बचने के लिए दोनों आरोपी लगातार स्थान बदल बदल कर […]

You May Like