
ग्वालियर। ग्वालियर के प्रतिष्ठित बिल्डर एवं एचजी ग्रुप के संचालक धीरज अग्रवाल के साथ धोखाधड़ी कर दी गई। आरोपी गौतम राय रैली, उनकी पत्नी प्रिया राय रैली, पिता गुलशन राय रैली व भाई मानवेन्द्र पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है। आरोपी आदतन आरोपी है और पहले भी कई लोगों के साथ धोखाधड़ी और कई लोगों के पैसे हड़प चुके हैं। पीड़ित धीरज भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल के भाई हैं।
