आसमानी माता मंदिर का विवाद थाने में पहुंचा, मांझी समाज ने दिया जनकगंज थाने में आवेदन

ग्वालियर: जनकगंज थाना क्षेत्र के गोल पहाड़िया क्षेत्र में गुप्तेश्वर मंदिर के सामने स्थित मांझी समाज के लगभग 50 वर्ष पुराने आसमानी माता मंदिर को लेकर मंदिर प्रबंधन एवं वन भूमि की जमीन पर अतिक्रमण करने वालों के बीच हुए विवाद को लेकर मांझी समाज ने जनकगंज थाने में आवेदन दिया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष नवल मांझी ने बताया कि समाज की आस्था की प्रतीक आसमानी माता का मंदिर पिछले 50 या 60 वर्षों पुराना है जिसमें हमारे समाज के लोग पूजा करने आते हैं.

वर्ष में एक बार भव्य मेला लगाया जाता है वही मंदिर के पीछे रहने वाले लोगों का कहना है कि हमको निकालने के लिए मंदिर के अंदर से स्थान दिया जाए। इसका मना करने पर पहले भी विवाद हो चुका है जिसमें उन लोगों द्वारा प्राण घातक हमला किया गया जिसकी रिपोर्ट जनकगंज थाने में दर्ज है वही समाज के वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व पार्षद केशव मांझी ने कहा कि वह लोग आदतन अपराधी हैं एवं नशे का कारोबार करते हैं। रात होते ही असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। यदि समय पर जनकगंज थाना पुलिस कार्रवाई नहीं करती है तो एसपी और आईजी को ज्ञापन देंगे।

Next Post

आत्मा के उत्थान के लिये मनुष्य जीवन; जिसका सार अर्थ, व्यर्थ या अनर्थ

Sat Jun 28 , 2025
भोपाल। मुनि श्री प्रमाणसागर महाराज ने 1100 क्वार्टर में प्रवचन देते हुए जीवन को अर्थ, व्यर्थ या अनर्थ न बनने देने की सीख दी। उन्होंने एक प्रेरक कथा के माध्यम से समझाया कि धन का सदुपयोग ही जीवन को अर्थपूर्ण बनाता है। नोबेल शांति पुरस्कार के प्रणेता अल्फ्रेड नोबेल का […]

You May Like