बारिश: मकानों में भरा सेल सागर तालाब का पानी

टीकमगढ़। शहर में अवैध कॉलोनियों के मामले रोजाना निकलकर सामने आ रहे है यह समस्या गंभीर रूप लेती जा रही है। इसी के चलते वार्ड नंबर 19 में सेल सागर तालाब के पास स्टांप पेपर पर प्लॉट बेचकर अवैध कॉलोनी बसाई गई है। यहां करीब 50 से अधिक मकान बन चुके हैं। मगर कॉलोनी में निवासरत लोग बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे है। बीती रात हुई बारिश यहां के लोगों के लिए आफत बनकर आई और लोगों के घरों में सेल सागर तालाब का पानी लोगों के घरों में भर गया ।

दरअसल लोगों के घरों में पानी भरने की समस्या इस बजह से उत्पन्न हुई क्योकि कॉलोनी में बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं। न सडक़ है, न नाली और न ही पानी मात्र बिजली की व्यवस्था है। बारिश के कारण सेल सागर तालाब का पानी ओवरफ्लो होकर कॉलोनी की सडक़ों और कई घरों में भर गया है। स्थानीय निवासियों की शिकायत पर वार्ड पार्षद अल मिनाज बानो के प्रतिनिधि जब्बार खान नगर पालिका टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पानी निकासी के लिए जेसीबी मशीन से अवैध निर्माण को हटाया गया। नगर पालिका पार्षद अनीश खान के अनुसार यह समस्या हर बारिश में आती है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका सीएमओ को इस मामले की शिकायत की जाएगी। अवैध प्लॉट बेचने वालों को नोटिस जारी किया जाएगा। प्रशासन पहले भी ऐसे लोगों को नोटिस जारी कर चुका है। शहर में अवैध कॉलोनियों के मामले रोजाना निकलकर सामने आ रहे है यह समस्या गंभीर रूप लेती जा रही है। इसी के चलते वार्ड नंबर 19 में सेल सागर तालाब के पास स्टांप पेपर पर प्लॉट बेचकर अवैध कॉलोनी बसाई गई है। यहां करीब 50 से अधिक मकान बन चुके हैं। मगर कॉलोनी में निवासरत लोग बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे है। बीती रात हुई बारिश यहां के लोगों के लिए आफत बनकर आई और लोगों के घरों में सेल सागर तालाब का पानी लोगों के घरों में भर गया । घरों में पानी भरने की समस्या इस बजह से उत्पन्न हुई क्योकि कॉलोनी में बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं। न सडक़ है, न नाली और न ही पानी मात्र बिजली की व्यवस्था है।

Next Post

PHE के EE हेमंत कश्यप वरिष्ठ अधिकारियों के प्रति अमर्यादित भाषा के आरोप में निलंबित 

Fri Jun 27 , 2025
सागर। संभाग आयुक्त डा. वीरेन्द्र सिंह रावत ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सागर के कार्यपालन यंत्री हेमंत कश्यप को एफएचटीसी (कार्यात्मक घरेलू नल कनेक्शन) के कार्य को पूरा न करने, वरिष्ठ अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति अभद्र, अशोभनीय एवं अमर्यादित भाषा का उपयोग करने पर निलंबित कर दिया। संभाग आयुक्त […]

You May Like