ट्रम्प ने ईरान पर हमलों की तुलना हिरोशिमा, नागासाकी की बमबारी से की

वाशिंगटन, 25 जून (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के परमाणु संयंत्रों पर हाल ही में किए गए अमेरिकी हमलों की तुलना करते हुये बुधवार को कहा कि ये हमले जापान के हिरोशिमा और नागासाकी पर 1945 में की गई बमबारी के समान हैं।

श्री ट्रम्प ने हेग में नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान कहा“ मैं नागासाकी का उदाहरण नहीं देना चाहता, लेकिन वही बात इस युद्ध को खत्म करने वाली थी। इसने इजराइल-ईरान युद्ध को खत्म किया। अगर हमने ऐसा नहीं किया होता, तो वे अभी भी लड़ रहे होते।”

गौरतलब है कि स्थिति 13 जून को तब बिगड़ी जब इजरायल ने ईरान पर गुप्त परमाणु कार्यक्रम चलाने का आरोप लगाकर बड़े पैमाने पर हमला किया। ईरान ने जवाब में ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस तृतीय शुरू किया और इजरायल के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। इसके बाद 22 जून को अमेरिका ने नतांज, फोर्डो और इस्फ़हान में तीन ईरानी परमाणु साइटों पर हमला किया और इजरायल के अभियान में शामिल हो गया।

श्री ट्रम्प ने कहा कि ईरान को अब इस युद्ध को खत्म करने पर सहमति देनी होगी वरना गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

उल्लेखनीय है कि अगस्त 1945 में अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु बम गिराये थे, जिनमें लगभग 2,14,000 लोग मारे गये।

Next Post

खेतो में बुआई कार्य जारी, अंकुरित हुई फसले

Wed Jun 25 , 2025
महू। मानसून पूरी तरह से अपनी आमद दर्ज कर चुका है। रिमझिम बारिश के बाद उमस भरी गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली है। पिछले डेढ़ सप्ताह से रिमझिम फुहार भरी बारिश का दौर रूक रूक कर जारी है। इधर, खेतो में पर्याप्त नमी आने के बाद विकासखंड में […]

You May Like