
ग्वालियर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मध्य भारत का प्रांत अभ्यास वर्ग आयोजित हुआ जिसमें मुख्य रूप से अभाविप के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान एवं क्षेत्रीय संगठन मंत्री चेतस सुखाड़िया उपस्थित रहे। प्रांत अभ्यास वर्ग में नवीन दायित्वों की घोषणा की गई जिसमें कु. हेमा गुप्ता को दतिया – डबरा विभाग की विभाग छात्रा प्रमुख बनाया एवं अभिषेक गुर्जर को पुनः दतिया जिले का जिला संयोजक बनाया गया। अनुज शर्मा को दतिया डबरा विभाग का विभाग संयोजक बनाया गया। ध्रुव नीखरा को मध्य भारत प्रांत का सह सोशल मीडिया प्रमुख बनाया गया।
