ग्वालियर। ग्वालियरवासियों के लिये भारत सरकार के रेल मंत्रालय द्वारा गाड़ी संख्या 11086/85 ग्वालियर से बैंगलोर (बैंगलुरू) के लिये 26 जून को प्रारंभ की जा रही है। इस नई रेल सुविधा से आईटी के क्षेत्र में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को ग्वालियर से सीधे बैंगलोर जाने के लिये बेहतर सुविधायें उपलब्ध होंगीं। प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, ऊर्ज मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नं.-4 पर पहुँचकर नई रेल सुविधा के संबंध में रेलवे अधिकारियों से चर्चा की। उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया सहित रेलवे के अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
प्रभारी मंत्री सिलावट एवं ऊर्जा मंत्री तोमर ने ग्वालियर से बैंगलोर के लिये प्रारंभ हो रही नई रेल सुविधा के संबंध में जानकारी प्राप्त की। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि 26 जून को ग्वालियर रेलवे स्टेशन से नई रेल को हरी झण्डी दिखाकर समारोहपूर्वक रवाना किया जायेगा।
