पंचांग 25 जून 2025:-
रा.मि. 04 संवत् 2082 आषाढ़ कृष्ण अमावस्या बुधवासरे दिन 4/4, मृगशिरा नक्षत्रे दिन 11/11, गण्ड योगे प्रात: ़6/53 तदुपरि वृद्धि योगे रातअंत 4/21, नाग करणे सू.उ. 5/13 सू.अ. 6/47, चन्द्रचार मिथुन, शु.रा. 3,5,6,9,10,1 अ.रा. 4,7,8,11,12,2 शुभांक- 5,7,1.
————————————————-
आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: बुधवार 25 जून 2025
वर्ष के प्रारंभ में स्त्री पक्ष से नवीन समाचार की प्राप्ति होगी, सुख प्राप्त होगा, नवीन मित्र से भेंट होगी, व्यापार के क्षेत्र में यात्रा की रूपरेखा बनेगी, वर्ष के प्रारंभ में शासन सत्ता का लाभ प्राप्त होगा, शिक्षा में रूचि रहेगी, मित्रों एवं भाईयों के सहयोग से राजनैतिक लाभ प्राप्त होगा, वर्ष के अन्त में भूमि भवन संबंधी विवाद का सामना करना पडेगा, व्यर्थ के विवाद एवं मतभेद बढेंगे.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को शासन सत्ता का सुख प्राप्त होगा, शिक्षा में रूचि रहेगी, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को व्यर्थ वाद विवाद हो सकता हे, शिक्षा में व्यवधान के कारण मानसिक परेशानी होगी, सिंह राशि के व्यक्तियों को मित्र एवं भाईयों के सहयोग से राजनैतिक लाभ प्राप्त होगा, व्यापार के क्षेत्र में लाभ का योग है,मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को मित्र से भेंट होगी, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को भूमि भवन संबंधी विवाद का सामना करना होगा.
————————————————-
आज का भविष्य- बुधवार 25 जून 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक बुद्धिमान, चतुर, भाग्यवान, तथा परिश्रमी रहेगा, जिस कार्य को ठान लेगा, उसे पूरा करके ही छोड़ेगा, शिक्षा अच्छी हेागी, व्यापार और नौकरी दोनों में अच्छी तरक्की करेगा, धार्मिक कार्यो में झुकाव रहेगा.
————————————————-
मेष- सामाजिक कार्यो से जुड़े लोगों से अच्छा लाभ होगा, सुख सुविधा के सामान पर खर्च संभव है, भूमि भवन मकान आदि के कार्यो में समस्या का समाधान होगा, पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.
वृषभ- कार्य के संबंध में अनुकूल आश्वासन मिलेंगे, लापरवाही से काम पूरे नहीं होगे, दिदनचर्या नियमित रहेगी, परिश्रम अधिक करना होगा.
मिथुन- दुविधा की स्थिति में फैसला लेना मुश्किल होगा, गुमी वस्तु मिलने का योग है, पारिवारिक दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी, परिश्रम अधिक करना होगा.
कर्क- अपने लोग ही उलझाने का प्रयास कर सकते हैं, मांगलिक कार्य पर विचार होगा, मान सम्मान में वुद्धि होगी, व्यक्ति विशेष की सलाह लेना हितकर रहेगा.
सिंह- सामूहिक कार्य में सभी की सलाह लाभदायक रहेगी, बुजुर्गो के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी, सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी, सामाजिक कार्यो में सफलता प्राप्त होगी.
कन्या- बातो बातों में नई शुरूआत हो सकती है, जरूरतें पूरी करने उधारी संभव है, पुराने पेंडिंग पड़े कार्य बनेंगे, योजनाओं का विस्तार होगा.
तुला- राजकीय मामलों में लापरवाही से नुकसान होगा, शादी विवाह की चर्चा में सफलता मिलेगी, अधूरे कार्यो में गति आयेगी, शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी.
वृश्चिक- धार्मिक आयोजन में खर्च होगा, न चाहते हुये भी लोगों की आलोचना झेलना पड़ सकती है, सोचे कार्य बिलंब से होंगे, विवादों का समाधान होगा.
धनु- कानूनी पक्ष मजबूत होगा, करीबी लोगों के व्यवहार से दुख होगा, मानसिक अस्थिरता रहेगी, नियमित कार्यो में व्यवधान आ सकता है.
मकर- सुविधा की कमी से कार्य में मुश्किल आयेगी, अनुभव का लाभ मिलेगा, नौकरी तथा राजकीय कार्यो में अच्छा समाचार मिलेगा, रोगी की चिन्ता रह सकती है.
कुम्भ- मतभेद दूर होने से रिश्ते मजबूत होंगे, रूखे व्यवहार से मित्र वर्ग नाराज होगा, पुराना कार्य बनेगा, अचानक धन लाभ होने का योग है.
मीन- डूबा धन मिलने के आसार है, अपनों के व्यवहार से खिन्नता होगी, व्यवसाय से लाभ होगा, मित्रों से मतभेद हो सकता है.
————————————————-
व्यापार भविष्य:
आषाढ़ कृष्ण अमावस्या को मृगशिरा नक्षत्र के प्रभाव से गुड़ खांड चीनी, में पूर्व की चाल रहेगी, जीरा, धनियां, हल्दी में मंदी होगी, सोना, चांदी, में उतार चढ़़ाव रहेगा, वायदा विचार आज जिस कार्य में वस्तु के भाव टूटें उसी में अगले दिन तेजी होगी. भाग्यांक 2607 है.
————————————————-
