गुना हादसे पर मोहन यादव ने दुख व्यक्त किया

भोपाल, 24 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना जिले की राघौगढ़ तहसील के धरनावदा गांव में हुए हादसे में पाँच लोगों की मृत्यु पर दुख व्यक्त किया है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार डॉ. यादव ने अपने शोक संदेश में कहा कि शोकग्रस्त परिवार के साथ उनकी संवेदनाएं हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभारी मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत को घटनास्थल पर तत्काल पहुंचने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि मृतकों के निकटतम परिजन को राज्य शासन की ओर से 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

डॉ. यादव ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे दिवंगत आत्माओं को शांति और परिजन को यह असहनीय कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

गुना जिले में एक कुएं में गाय को बचाने के प्रयास में दम घुटने से पांच व्यक्तियों की मृत्यु हुई है।

Next Post

राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए जरुरी हुआ तो विस भंग करने में संकोच नहीं करेंगे: उमर

Tue Jun 24 , 2025
श्रीनगर 24 जून (वार्ता) जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए जरुरी हुआ तो विधानसभा भंग करने में संकोच नहीं करेंगे। श्री अब्दुल्ला ने उन मीडिया रिपोर्टों पर यह टिप्पणी की जिसमें संकेत दिया गया था कि केंद्र जम्मू […]

You May Like