सतना, 24 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के सतना जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र में संपत्ति के विवाद में बडे भाई की हत्या कर देने के मामले में दो छोटे भाईयों सहित एक भतीजे को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सोमवार की शाम सिंहपुर थाना क्षेत्र के चोरवरी गाँव में संपत्ति के विवाद में सगे भाइयों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस संघर्ष में घायल हुए जयराम कुशवाहा की आज उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर उसके दो छोटे भाईयों लालमन कुशवाहा और मोहन कुशवाहा के साथ उसके भतीजे लाला कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया है।
Next Post
कांग्रेस का 'संविधान सत्याग्रह', पटवारी ने किया बौद्ध भिक्षुओं के साथ भोजन
Tue Jun 24 , 2025
भोपाल, 24 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के ग्वालियर उच्च न्यायालय परिसर में डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की स्थापना को लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस के तीन दिवसीय ‘संविधान सत्याग्रह’ अभियान के तहत आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बौद्ध भिक्षुओं के साथ भोजन किया। श्री पटवारी ने कल इस अभियान की […]

You May Like
-
6 months ago
लोमा स्वेन ने कराटे में भारत को पहला मेडल दिलाया
