पति की नींद खुली तो दिखी फंदे पर लटकी पत्नी

इंदौर. भागीरथपुरा क्षेत्र में रहने वाली एक 24 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. महिला ने यह खौफनाक कदम देर रात उस वक्त उठाया जब उसका पति घर में ही मौजूद था. सुबह जब पति की नींद खुली तो उसने पत्नी को फंदे पर झूलते देखा.

जानकारी के अनुसार, मृतका का नाम पूजा पत्नी दीपेश है. दोनों की शादी पांच साल पहले हुई थी. परिजनों के मुताबिक पूजा और दीपेश एक-दूसरे को पसंद करते थे और परिवार की सहमति से उनका विवाह हुआ था. दोनों के कोई संतान नहीं थी. दीपेश अंडों की दुकान लगाता है और रोजाना देर रात काम से घर लौटता था. मंगलवार देर रात दीपेश काम से लौटा और दोनों ने साथ में खाना खाकर सो गए. सुबह करीब चार बजे उसकी नींद खुली तो उसने देखा कि पूजा कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी. वह तुरंत उसे उतारकर अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन तब तक पूजा की मौत हो चुकी थी. पुलिस ने शव को एमवाय अस्पताल भेजकर पोस्टमार्टम कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है. पूजा का मायका उत्तरप्रदेश में है, उन्हें भी सूचना दे दी गई है. फिलहाल आत्महत्या के कारणों को लेकर परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है.

Next Post

क्राइम ब्रांच: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार,कार और मोबाइल जब्त

Mon Jun 23 , 2025
इंदौर. शहर में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रही क्राइम ब्रांच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. टीम ने दो आदतन अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 57 ग्राम एमडी ड्रग्स, एक कार और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं. जब्त ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय […]

You May Like