यादव ने 650 पदों पर नवचयनित पर्यवेक्षकों को दी बधाई

भोपाल, 21 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पर्यवेक्षकों के पद पर नवचयनित 650 प्रतिभागियों को बधाई दी है।

डॉ. यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार मध्यप्रदेश को देश का नंबर वन राज्य बनाने के लिए संकल्पित है। राज्य सरकार कर्मचारियों, किसान, गरीब, युवा, महिलाओं सहित समाज सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश को विकास पथ पर सदैव अग्रसर रखने में राज्य के सभी कर्मचारियों की अहम भूमिका है।

मुख्यमंत्री ने शनिवार को मीडिया के लिए जारी संदेश में कहा कि मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा 11 हजार 400 पदों पर कर्मचारियों का चयन किया गया है। इनमें से 4000 पदों पर पात्र अभ्यर्थियों के चयन उपरांत इनकी पोस्टिंग की प्रक्रिया भी सम्पन्न हो चुकी है। शेष 7400 पदों के लिए यह प्रक्रिया अंतिम स्तर पर जारी है।

डॉ. यादव ने कहा कि इसके साथ ही मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग से चयनित 3756 पदों पर भी पोस्टिंग की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया कर शासकीय कार्यालयों में क्षमता एवं दक्षता बढ़ाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। प्रदेश के कर्मचारियों और अधिकारियों का निजी जीवन भी सुगम और आनंदमय बने, इसके लिए उन्हें विभिन्न प्रकार के लंबित वेतन भत्तों सहित क्रमोन्नति एवं पदोन्नति का लाभ पहुंचाने के लिए भी प्रयास किए गए हैं। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचने में कर्मचारियों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। सरकार सबके हितों का ध्यान रखते हुए मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत है।

 

 

Next Post

बेकाबू थार जीप ने मां-बेटी को कुचला, बेटा घायल

Sat Jun 21 , 2025
ग्वालियर। एक तेज रफ्तार थार जीप ने बाइक सवारों को रौंद दिया। घटना में बाइक पर सवार मां-बेटी की मौत हो गयी है। जबकि बेटा घायल है।घटना मोतीझील के पास बदनापुरा मोड की है। घटना की खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। सभी घायलों का अस्पताल पहुंचाया था जहां […]

You May Like