सबालेंका को हरा कर वोंद्रोसोवा बर्लिन ओपन के फाइनल में

बर्लिन, 21 जून (वार्ता) छठी वरीयता प्राप्त चेक खिलाड़ी मार्केटा वोंद्रौसोवा ने शनिवार को बर्लिन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल के सेमीफाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त बेलारुस की एरिना सबालेंका को 6-2,6-4 से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया।

 

स्टेफी ग्राफ स्टेडियम में वोंद्रौसोवा ने शुरु से आक्रामक रवैया अख्तियार किया और पहलला सेट आसानी से अपने नाम कर लिया। दूसरे सेट में 27 वर्षीय सबालेंका ने वापसी का प्रयास किया मगर वोंद्रौसोवा के आगे उनकी नहीं चली और उन्होने आत्मसमर्पण कर दिया।

 

इससे पहले सबालेंका ने शुक्रवार को एलेना रयबाकिना को 7-6, 3-6, 7-6 से हराया था। वोंद्रौसोवा ने अब तक दो एकल खिताब अपने नाम किये जीते हैं, जिसमें 2023 विंबलडन चैंपियनशिप भी शामिल है। वह विंबलडन महिला एकल खिताब जीतने वाली पहली गैर-वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हैं। वह 2019 फ्रेंच ओपन में उपविजेता भी रही और 2020 टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीता है।

Next Post

अमेरिका अगर पहल करे तो इजरायल युद्ध समाप्त कर सकता है: ईरान

Sat Jun 21 , 2025
तेहरान, 21 जून (वार्ता) इजरायल के साथ तेज होते युद्ध के बीच में ईरान ने कहा है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के एक फोन पर ही इजरायल युद्ध समाप्त कर सकता है। ईरान के एक अधिकारी ने मीडिया के साथ बातचीत के दौरान यह बात कही। दोनों देशों […]

You May Like