पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली

कटनी। जिले के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र कटनी-जबलपुर हाइवे में लूट के आरोप में छतरपुर से गिरफ्तार किए गए आरोपी इतवार सिंह और पुलिस के बीच में शनिवार सुबह मुठभेड़ हो गई है। गिरफ्तार आरोपी पुलिस अभिरक्षा से भागने का प्रयास कर रहा था और एक पुलिस कर्मी की पिस्टल छीनकर गोली चला दी थी। जिसके बाद पुलिस टीम ने जवाबी फायरिंग की। पुलिस की गोली भाग रहे आरोपी के पैर में लगी गई है। जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में इलाज के लिए भती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि छतरपुर से एक आरोपी सिह को गिरफ्तार कर पुलिस टीम कटनी ला रही थी, इसी दौरान कुठला थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर के पास पुलिस की गाड़ी का टायर पंचर हो गया। इसी बीच आरोपी ने एक पुलिस अधिकारी पिस्टल छीनकर भागने का प्रयास किया। साथ ही आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जिसके जवाब मेंं पुलिस टीम ने भी फायरिंग की। पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी है। घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

Next Post

योग में दिखा जमकर जोश, प्रत्येक वर्ग के लोगों में दिखा उत्साह 

Sat Jun 21 , 2025
जबलपुर। संस्कारों की नगरी संस्कारधानी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में जमकर लोगों ने योग के प्रति अपना जोश दिखाया। शहर में सुबह से ही योग करने के लिए लोग अपने-अपने स्थान पर पहुंचे और उन्होंने समय पर पहुंचकर योगासन किया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में पूरे शहर में जगह-जगह से योग […]

You May Like