मुरैना। सबलगढ़ में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गई है। शहर में सफाई का काम शुरू हो गया है, वेतन नहीं कटेगा। 23 जून और 1 जुलाई को भुगतान मिलेगा। सबलगढ़ में सात दिन से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो गई। नए सीएमओ सुरेश गोयल ने कर्मचारियों की 11 सूत्री मांगों को स्वीकार कर लिया है। कर्मचारी आज 20 जून से काम पर लौट आए हैं।
सबलगढ़ में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त
