अभियान: 5 हेक्टर वन भूमि अतिक्रमण मुक्त

 

नीमच। वन विभाग द्वारा वन सीमा सुरक्षा सप्ताह (14 से 22 जून 2025) के तहत वनभूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करते हुए मनासा वन परिक्षेत्र की बीट सुवासरा बुजुर्ग के कक्ष क्रमांक 307 में 5 हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। यह महत्वपूर्ण अभियान एम. आर. बघेल, मुख्य वन संरक्षक, उज्जैन, श्री एस. के. अटोदे, वनमण्डल अधिकारी, नीमच एवं उप वनमण्डल अधिकारी दशरथ अखंड के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

अतिक्रमण हटाने की इस कार्रवाई में वन – राजस्व सीमा पर बनी बाड़ और पत्थर की दीवार को हटाया गया। इसके साथ ही, इस 5 हेक्टेयर वन भूमि पर कंटूर ट्रेंच और सीपीटी का निर्माण भी किया गया, जो भविष्य में अतिक्रमण को रोकने और भूमि संरक्षण में सहायक होगी।

Next Post

कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Thu Jun 19 , 2025
सीहोर. जिले के आष्टा-कन्नौद रोड स्थित कन्नौद मिर्जी गांव के जोड़ के पास बुधवार रात एक अज्ञात कार चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. दुर्घटना इतना भीषण थी कि बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई. हादसा उस समय हुआ जब मृतक अपनी बाइक की […]

You May Like