स्कूल में विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया स्वागत

शाजापुर।शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाजापुर में मध्य प्रदेश शासन द्वारा प्रतिभावान बच्चों के लिए संचालित बालक एवं बालिका छात्रावास में, विद्यालय खुलने के प्रथम दिवस प्रवेश उत्सव मनाया गया. इस दौरान बालक छात्रावास की कक्षा नवी के 40 बालक तथा बालिका छात्रावास की 27 बालिकाओं छात्रावास संचालन समिति के सदस्यों द्वारा तिलक लगाकर स्वागत किया गया.

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित बच्चों व उनके अभिभावकों को संबोधित करते हुए विद्यालय प्राचार्य प्रवीण कुमार मंडलोई ने बताया कि उत्कृष्ट विद्यालय के छात्रावास में सिर्फ उत्कृष्ट विद्यालय में पढऩे वाले प्रतिभावान छात्रों को प्रवेश दिया जाता है. इस हेतु कक्षा नवी से 12वीं तक के 100 बालक एवं 100 बालिकाएं विद्यालय में बने सर्व सुविधायुक्त छात्रावास में रहकर अपना अध्ययन करते हैं. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ शिक्षिका विजया सक्सेना ने संबोधित करते बताया की बालिकाएं विद्यालय परिसर में स्थित वाले का छात्रावास में रहकर और बेहतर ढंग से पढ़ाई कर अपना और देश का नाम रोशन कर सकती है.

Next Post

बगैर पैसे के पहलगाम हमला संभव नहीं था: एफएटीएफ

Mon Jun 16 , 2025
नयी दिल्ली 16 जून (वार्ता) आतंकवादी वित्तपोषण नेटवर्क को खत्म करने के उद्देश्य कार्यरत वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (एफएटीएफ) ने 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए क्रूर आतंकवादी हमले पर सोमवार को गंभीर चिंता जतायी और हमले की निंदा करते हुये कहा है कि पहलगाम और अन्य हालिया हमले […]

You May Like