सोनम की वैकल्पिक शव योजना से खुली परतें !

इंदौर. राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच में रविवार को सामने आए खुलासे ने पूरे घटनाक्रम को एक नई दिशा दे दी है. मेघालय पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद आरोपी सोनम रघुवंशी और उसके साथियों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए एक वैकल्पिक शव योजना बनाई थी, जिसमें किसी अन्य महिला की लाश को सोनम बताकर पहचान से बचा जाना था.

शिलॉन्ग पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सोनम और उसके कथित सहयोगी राज कुशवाह ने राजा की हत्या के बाद खुद सोनम को मृत घोषित करने का प्लान बनाया था. योजना यह थी कि किसी अज्ञात महिला का शव हासिल कर उसे जलाकर या गहरी नदी में बहाकर यह जताया जाए कि सोनम की भी मौत हो गई है. इसका उद्देश्य था पुलिस को गुमराह करना और जांच को भटकाना. हत्याकांड की जांच अब तीन राज्यों में फैल गई है. मेघालय, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश. पुलिस की क्राइम ब्रांच टीमें आरोपी सोनम, राज और उनके साथियों के बैंक खातों, कॉल डिटेल्स और ट्रैवल हिस्ट्री की गहराई से पड़ताल कर रही हैं. वहीं शिलॉन्ग पुलिस के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि आरोपियों ने झूठे नामों से होटल बुकिंग और ट्रेवल किया, जिससे उनकी मंशा छिपी रह सके.

 

तीन बार असफल रहा हत्या का प्रयास

 

जांच में सामने आया है कि राजा की हत्या एक झटके में नहीं की गई. इससे पहले सोनम और गिरोह ने तीन बार उसकी जान लेने की कोशिश की थी. पहली बार गुवाहाटी में, फिर शिलॉन्ग-चेरापूंजी मार्ग पर और अंततः वीसाडौंग फॉल्स के पास उसकी हत्या कर दी गई. पुलिस के पास लोकेशन ट्रैकिंग, सीसीटीवी फुटेज और होटल स्टाफ के बयान हैं, जो इन प्रयासों की पुष्टि करते हैं.

Next Post

नीलगंगा थाने पहुंची युवती ने पिया फिनायल

Sun Jun 15 , 2025
उज्जैन। पुलिस द्वारा भाई को पकड़े जाने का पता चलने के बाद नीलगंगा थाने पहुंची युवती ने भाई के पुलिस हिरासत में नहीं होने पर हंगामा करते हुए फिनायल पी लिया। युवती को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने हालत खतरे से बाहर होना बताई। होली पर्व पर संजय […]

You May Like

मनोरंजन