ससुराल वालों से विवाद के बाद युवक ने खाया जहर, मौत

उज्जैन। ससुराल वालों से हुए विवाद के बाद घर लौटे युवक ने जहर खा लिया। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे कुछ देर बाद युवक की मौत हो गई। परिजनों ने हंगामा किया। शनिवार सुबह मृतक का पोस्टमार्टम करने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। जयसिंहपुरा में रहने वाला मंगल पिता हरिसिंह माली 28 वर्ष 10 दिनों से मायके सांवराखेड़ी में रह रही पत्नी निर्मला को लेने पहुंचा था। जहां ससुर पप्पू माली से उसका विवाद हुआ। मंगल ने घर लौटने के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगडऩे पर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। चरक भवन में 2 घंटे चले उपचार के बाद उसकी मौत हो गई। परिवार की महिलाओं ने हंगामा शुरू कर दिया और ससुराल वालों पर मारपीट के साथ प्रताडि़त करने का आरोप लगाया।

Next Post

अंबेडकर मूर्ति विवाद संवैधानिक तरीके से हल होः चंद्रशेखर

Sat Jun 14 , 2025
ग्वालियर। आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी के प्रमुख एवं नगीना के सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा है कि बाबा साहब अंबेडकर की मूर्ति विवाद का जो मामला है, वह हाई कोर्ट के अंदर का है, हम चाहते हैं, इसका जो भी हल हो, संवैधानिक तरीके से हो। उन्होंने कहा कि […]

You May Like