रेत से लदे 2 ट्रैक्टर जब्त

शहडोल। पुलिस ने रेत से लदे 2 ट्रैक्टर जब्त किया है। थाना ब्यौहारी को शुक्रवार को सूचना मिली कि ग्राम देवगांव का तेजभान शुक्ला भमरहा नदी से अवैध रेत लेकर कृषि उपज मंडी ब्यौहारी की तरफ जा रहा है। पुलिस टीम मंडी पहुंची। वहां रेत से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली मिला।

पूछताछ में ड्राइवर ने अपनी पहचान तेजभान शुक्ला (50) पुत्र रामकिशोर शुक्ला, निवासी देवगांव के रूप में दी। पुलिस ने रेत परिवहन के दस्तावेज मांगे, लेकिन ड्राइवर के पास कोई कागजात नहीं थे। इस पर पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया। आरोपी ड्राइवर के खिलाफ बीएनएस और खनिज अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी ब्यौहारी के नेतृत्व में उप-निरीक्षक श्याम सिंह की अहम भूमिका रही।

Next Post

ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़, दो आरोपी अरेस्ट

Fri Jun 13 , 2025
विदिशा। पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बासौदा देहात पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दो ब्राउन शुगर तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से […]

You May Like