
मंदसौर। डॉ. गोविन्द सिंह चौहान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा बताया गया कि ग्लोबल फैटी लिवर दिवस पर जिला चिकित्सालय मंदसौर से जागरूकता रैली प्रांरभ होकर गांधी चौराहा मंदसौर होते हुए जिला प्रशिक्षण केन्द्र पर समापन किया गयाा। स्वस्थ्य यकृत मिशन अंतर्गत जिले की 5 लाख 80 हजार 280 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य रखा गया है। जिले की 176 आयुष्मान आरोग्य मंदिर, 41 पीएचसी, 6 सिविल अस्पताल, 5 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं जिला चिकित्सालय मंदसौर में नि:शुल्क NAFLD की स्क्रीनिंग की जा रही है।
जागरूकता रैली में जिला एनसीडी नोडल अधिकारी डॉ आर के द्विवेदी , जिला कार्यक्रम प्रबंधक, सीपीएचसी सलाहकार, सहायक नोडल अधिकारी, एमईआईओ, एलडीसी एमआईएस नर्सिंग टयूटर, नर्सिंग छात्राओं तथा आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। आमजन से अपील है कि पुरूषो मे कमर की माप 90 सेंटीमीटर से अधिक तथा महिलाओं में 80 सेंटीमीटर से अधिक होने और बी.एम.आई 23 से अधिक होने पर तत्काल शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं मे अपनी जॉच जरूर करवाये।
