मस्कट,12 जून (वार्ता) ओमान ने गुरुवार को घोषणा की कि वह रविवार को यहां अमेरिका और ईरान के बीच छठे दौर की अप्रत्यक्ष वार्ता की मेजबानी करेगा।
ओमान के विदेश मंत्री सैय्यद बद्र बिन हमद बिन हमूद अलबुसैदी ने ‘एक्स’ पर यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि ओमान की मदद से ईरानी और अमेरिकी प्रतिनिधिमंडलों की ईरान के परमाणु कार्यक्रम और अमेरिकी प्रतिबंधों को हटाने के संदर्भ में गत अप्रैल से अब तक मस्कट में तीन और रोम में दो अप्रत्यक्ष वार्ता आयोजित की गयी है। हाल के दिनों में अमेरिकी प्रशासन ने ईरान यूरेनियम संवर्धन को पूरी तरह से बंद कर देने की बार-बार मांग की है जिसे ईरान ने दृढ़ता से खारिज कर दिया है।
Next Post
संयुक्त राष्ट्र ने हैती में बढ़ते विस्थापन पर चिंता जतायी
Thu Jun 12 , 2025
संयुक्त राष्ट्र, 12 जून (वार्ता) संयुक्त राष्ट्र के मानवीय संगठनों ने हैती में बढ़ती हिंसा के कारण आंतरिक विस्थापन में बड़े पैमाने पर हो रही वृद्धि पर चिंता जतायी है। संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय (ओसीएचए) ने अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (आईओएम) के आंकड़ों का हवाले से बुधवार […]

You May Like
-
7 months ago
हत्या करने के इरादे से युवक पर बका से हमला
-
7 months ago
एसडीएम- मजिस्ट्रेट पहुंचे पटाखा बाजार
