राशिफल-पंचांग : 11 जून 2025

आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: बुधवार 11 जून 2025

वर्ष के प्रारंभ में पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, आनन्दायक रहेगा,अध्ययन के प्रति आकस्मिक यात्रा का योग है, आर्थिक संसाधनों में सामान्य सुधार होगा, पारिवारिक समस्याओं से कष्ट होगा, वर्ष के मध्य में राजनीति के क्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है, लाभप्रद समाचार मिलेगा, वर्ष के अन्त में मान सम्मान के प्रति सचेत रहें, आर्थिक लाभ होगा.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को अत्याधिक परिश्रम के बाद आंशिक लाभ होगा, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों का पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा,मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को आर्थिक संसाधनों में सुधार होगा, कर्क राशि के व्यक्तियों को आर्थिक लाभ होगा, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को राजनीतिक मित्र द्वारा परिवर्तन होगा, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को आकस्मिक व्यवधान का सामना करना पड़ सकता है.

—————————————————-

पंचांग 11 जून 2025:-

रा.मि. 21 संवत् 2082 ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा बुधवासरे दिन 12/29, ज्येष्ठा नक्षत्रे रात 8/6, साध्य योगे दिन 2/28, वव करणे सू.उ. 5/14 सू.अ. 6/46, चन्द्रचार वृश्चिक रात 8/6 से धनु, पर्व- स्नान-दान पूर्णिमा, शु.रा. 8,10,11,2,3,6 अ.रा. 9,12,1,4,5,7 शुभांक- 0,3,7.

—————————————————-

आज का भविष्य- बुधवार 11 जून 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक सुन्दर, सुशील, सुखी,व्यक्तित्ववान होगा. स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा, अपनी मनमर्जी का मालिक होगा, कामकाज में निपुण, खेलों के प्रति रूचि रहेगी. किसी कला में उन्नति करेगा, साहित्य के क्षेत्र में रूचि रहेगी.

—————————————————-

मेष- पूर्व में की गई मेहनत रंग लायेगी, मन में हर्ष और उत्साह रहेगा, शत्रुओं पर विजय मिलेगी, भागदौड़ रहेगी, व्यर्थ की चिन्ता हो सकती है.

वृषभ- मित्रों के साथ मनोरंजक यात्रा हो सकती है, स्वास्थ्य का ध्यान रखकर कार्य करें, पारिवारिक चिन्ता रहेगी, सोचे हुये कार्य बनेंगे.

मिथुन- सकारात्मक सोच लाभकारी रहेगी, अपनों साथ उत्साह वृद्धि करायेगा, नया कार्य सामने आयेगा, अनावश्यक विवाद को टालें.

कर्क- आप अपनी गलती मानकर समस्या सुलझा लेंगे, सामाजिक कार्य बनेंगे, व्यापार व्यवसाय में लाभ होगा, प्रयासों में सफलता मिलेगी.

सिंह- पारिवारिक कलह मन अशांत कर सकता है, सोच समझकर नया कार्य करें, राजकीय कार्यो में सफलता मिलेगी, नौकरी में लाभदायक अवसरों की प्राप्ति होगी.

कन्या- रचनात्मक कार्यो में मौलिक सूझबूझ का लाभ मिलेगा, विकल्प लाभकारी होगा, शुभ कार्यो में खर्च होगा, नई दिशा में किया गया कार्य सफल होगा.

तुला- नए समझोते लाभकारी रहेगे, जीवनसाथी की भावनाओं का ख्याल रखें, विरोधियों का पराभव होगा, यात्रा सुखद एवं महत्वपूर्ण रहेगी.

वृश्चिक- आप जिसे घाटे का सौदा समझ रहे थे, उसमें अच्छा लाभ होगा, टकराव से बचने का प्रयास करें, मान सम्मान प्राप्त होगा.

धनु- मित्रों की कहासुनी से दुख होगा, काम बनाने परिश्रम अधिक करना पडेगा, कुटुम्बियों से सुख प्राप्त होगा, मनोरंजन पूर्ण कार्यो में सफलता मिलेगी.

मकर- प्रभावशाली लोगों से संबंध बढ़ेगे, किसी के सहयोग से निजी कार्य बनेंगे, कामकाज पूरा होगा, कोर्ट कचहरी आदि कार्यो में सफलता प्राप्त होगी.

कुम्भ- भावनाओं पर काबू रखें,लोग मजाक उड़ायेंगे, जीवनसाथी के व्यवहार से दुख होगा, भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति होगी, खर्च की अधिकता रहेगी.

मीन- काम समय पर पूरा कर लें, लाभ होगा, मामूली बात से गलतफहमी होगी, लेखनादि के कार्यो में सफलता मिलेगी, धार्मिक कार्यो में खर्च अधिक करना पड़ सकता है.

—————————————————-

व्यापार भविष्य:

ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा को ज्येष्ठा नक्षत्र के प्रभाव से अलसी, अरंडी, गुड़, खांड, बिनौला, मॅूगफली, घी, तेल, में तेजी होगी, रूई, कपास से बनी वस्तुओं, चंदन के भाव में तेजी होगी. भाग्यांक 7586 है.
—————————————————-

Next Post

पेटा इंडिया ने पालमूर बायोसाइंसेज को परीक्षण में जानवरों का इस्तेमाल रोकने की मांग की

Wed Jun 11 , 2025
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email हैदराबाद, (वार्ता) पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) इंडिया ने मंगलवार को आरोप लगाया कि यहां पालमूर बायोसाइंसेज प्रयोगशाला में कुत्ते, रीसस मैकाक और अन्य जानवर दर्दनाक प्रक्रियाओं से गुजरते हैं और वर्षों तक तड़पते […]

You May Like