अधिकांश खाद्य तेल सस्ते

नई दिल्ली 09 जून (वार्ता) विदेशी बाजारों के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर उठाव सुस्त रहने से आज दिल्ली थोक जिंस बाजार में अधिकांश खाद्य तेल 953 रुपये प्रति क्विंटल तक सस्ते हो गए जबकि अन्य जिंसों के भाव स्थिर रहे।

तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का जून वायदा 14 रिंगिट बढ़कर 3925 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। वहीं, जून का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.02 सेंट की गिरावट के साथ 47.49 सेंट प्रति पौंड बोला गया।

इस दौरान घरेलू बाजार में अधिकांश खाद्य तेलों में तेजी का रुख रहा। मूंगफली तेल 110 रुपये, सोया रिफाइंड 219 रुपये, पाम ऑयल 521 रुपये और वनस्पति तेल के भाव 953 रुपये प्रति क्विंटल लुढ़क गए। वहीं, सरसों तेल और सूरजमुखी तेल में कोई बदलाव नहीं हुआ।

गुड़-चीनी : मीठे के बाजार में स्थिरता रही। इस दौरान चीनी और गुड़ के भाव पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर टीके रहे।

दाल-दलहन : दाल-दलहन के बाजार में टिकाव रहा। इस दौरान चना, दाल चना, मसूर दाल, मूंग दाल, उड़द दाल और अरहर दाल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

अनाज : अनाज मंडी में भाव स्थिर रहे। इस दौरान चावल और गेहूं के दाम पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर पड़े रहे।

सरकारी वेबसाइट पर जारी खाद्यान्नों के थोक दाम इस प्रकार रहे :-

दाल-दलहन : चना 5700-5900, दाल चना 6700-6800, मसूर काली 7500-7600, मूंग दाल 9500-9600, उड़द दाल 9200-9300, अरहर दाल 8600-8700 रुपये प्रति क्विंटल रहे।

अनाज : (भाव प्रति क्विंटल) गेहूं दड़ा 2950-3050 रुपये और चावल 3650-3750 रुपये प्रति क्विंटल रहा।

चीनी-गुड़ : चीनी एस 4280-4380, चीनी एम. 4500-4600, मिल डिलीवरी 3620-3720 और गुड़ 4400-4500 रुपये प्रति क्विंटल बोले गये।

खाद्य तेल : सरसों तेल 16484 रुपये, मूंगफली तेल 17802 रुपये, सूरजमुखी तेल 16116 रुपये, सोया रिफाइंड 13919 रुपये, पाम ऑयल 13765 रुपये और वनस्पति तेल 14798 रुपये प्रति क्विंटल पर रहा है।

Next Post

एरिक्सन को भारती एयरटेल से मिला बहु-वर्षीय प्रबंधित सेवा अनुबंंध

Mon Jun 9 , 2025
नयी दिल्ली, 09 जून (वार्ता) दूरसंचार कंपनियों के लिए उपकरण बनाने वाली प्रमुख कंपनी एरिक्सन को भारती एयरटेल द्वारा बहु-वर्षीय केंद्रीकृत नेटवर्क संचालन केंद्र (एनओसी) प्रबंधित सेवा (एमएस) अनुबंध मिला है। कंपनी ने सोमवार को यहां कहा कि यह अनुबंध दोनों कंपनियों के बीच दीर्घकालिक साझेदारी को और मजबूत करता […]

You May Like