सऊदी अरब ने भारतीय यात्रियों पर नहीं लगाया कोई प्रतिबंध

नयी दिल्ली, 09 जून (वार्ता) सऊदी अरब द्वारा भारतीय यात्रियों पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है।

सूत्रों ने आज यहां कहा कि सऊदी अरब की यात्रा करने वाले भारतीयों पर किसी भी प्रतिबंध के बारे में रिपोर्ट गलत है। सऊदी सरकार ने इस मामले में कोई अधिसूचना जारी नहीं की है।

सूत्रों ने बताया कि हर साल हज के दौरान भीड़भाड़ से बचने के लिए अल्पकालिक वीजा पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया जाता हैं, जो हज के समापन के साथ समाप्त होता है। इस साल भी वही किया गया है।

Next Post

पिछले 11 वर्ष आर्थिक पुनरुत्थान, सांस्कृतिक गौरव और राष्ट्रीय सुरक्षा का नया युग: शाह

Mon Jun 9 , 2025
नयी दिल्ली 09 जून (वार्ता) केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केन्द्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के 11 वर्ष के कार्यकाल में देश ने आर्थिक पुनरुत्थान, सामाजिक न्याय, सांस्कृतिक गौरव और राष्ट्रीय सुरक्षा का एक नया युग देखा है। श्री शाह ने राजग सरकार का 11 वर्ष का […]

You May Like