कलेक्टर की सख्ती के बाद शराब दुकानों में चस्पा हो गई रेट लिस्ट

जबलपुर: शराब दुकानों से एमआरपी से अधिक दाम पर शराब बेचकर ग्राहकों से अवैध वसूली कर रहे ठेकेदारों के खिलाफ कलेक्टर द्वारा अपनाए गए सख्त रूख के बाद शराब के कारोबारियों फिलहाल तो सही चल रहे हैं। जिसकी बानगी ये है कि जिले की अधिकतर शराब दुकानों में शराब की रेट लिस्ट दुकानों के बाहर ही चस्पा कर दी गई है।
बता दें एमआरपी से अधिक दाम पर शराब बेचने की शिकायत के बाद कलेक्टर ने पटवारियों को ग्राहक बनाकर शराब दुकान भेजा था, जिसके बाद हकीकत सामने आई थी। उधर कलेक्टर के निर्देश पर जिन जिन शराब दुकानों में एमआरपी से अधिक दामों पर शराब बेचना पाया गया है उन सभी शराब दुकान के संचालकों को शोकॉज नोटिस जारी किए गए हैं और एक सप्ताह के अंदर जवाब मांगा गया है। जवाब आने के बाद कलेक्टर दीपक सक्सेना द्वारा इन शराब दुकानों के खिलाफ आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
नेता, विधायकों के साथ जनता ने की थी शिकायत
नेता, विधायकों के साथ आम जनता द्वारा कलेक्टर दीपक सक्सेना के पास शिकायतें पहुंच रहीं थीं कि जबलपुर की कई शराब दुकानों में एमआरपी से अधिक दाम पर शराब बेची जा रही है और शराब ठेकेदारों द्वारा अवैध वसूली इन दिनों जमकर की जा रही है। इसकी सच्चाई का पता लगाने कलेक्टर ने रांझी, अधारताल और गोरखपुर एसडीएम को जिम्मेदारी सौंपी। फिर इसके बाद करीब 40 पटवारियों ने शहर की शराब दुकानों से शराब की बोतलें ऑनलाइन भुगतान कर खरीदी, जिसमें साफ हुआ कि जिले की 21 शराब दुकानों में 10 रुपए से लेकर 100 रुपए एमआरपी से अधिक वसूल किए जा रहे थे।

Next Post

सीहोर में विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

Sat Jun 7 , 2025
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने म.प्र. के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ की कार्यक्रम में सहभागिता मेरे गृह जिले सीहोर की पवित्र धरा की माटी का प्रताप है कि प्रदेश-देश की जनता की सेवा करने का सौभाग्य मिला- शिवराज सिंह चौहान सीहोर जिला मेरे बचपन का झूला, जवानी की […]

You May Like