शिक्षा विभाग में अनेक अधिकारियों का तबादला, डीईओ भोपाल भेजे गये

जबलपुर: जिले में पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी का ट्रांसफर भोपाल कर दिया गया है। मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश कर यह सूचना दी है। जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी को जबलपुर से ट्रांसफर कर नवीन पदस्थापना मध्य प्रदेश मदरसा बोर्ड में भोपाल में सचिव के रूप में कर दी है। इसके साथ ही लोक शिक्षण विभाग के संयुक्त संचालक जबलपुर संभाग प्राचीश जैन को भी जबलपुर से ट्रांसफर कर नवीन पदस्थापना में राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल में संयुक्त संचालक बना दिया गया है।

वहीं कटनी में पदस्थ प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी पी पी सिंह को प्रभारी उपसंचालक कार्यालय संयुक्त संचालक, जबलपुर संभाग की कमान सौंपी है। इसके साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी ग्वालियर अजय कटियार को प्रभारी संयुक्त संचालक विधि प्रकोष्ठ जबलपुर कर दिया है। साथ ही डाइट प्राचार्य बैतूल रहे अरुण कुमार इंगले को प्रभारी संयुक्त संचालक लोक शिक्षण जबलपुर संभाग कि कमान सौंपी है।

Next Post

प्रताड़ना से तंग आकर खुद छत से कूदी थी नवविवाहिता

Sat Jun 7 , 2025
जबलपुर: गढ़ा थाना अंतर्गत ब्रिजपुरी पचमठा मंदिर के पास नवविवाहित अनमेाल क्षत्री ने पति, सास, ससुर की प्रताड़ना से तंग आकर छत से कूदकर आत्महत्या की थी। मर्ग जांच में खुलासा होने के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया है।नगर पुलिस अधीक्षक गढ़ा एच.आर.पाण्डे ने […]

You May Like