अवैध हथियार के साथ युवक पकड़ा, दूसरे आरोपी की तलाश जारी

इंदौर: एरोड्रम पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस आरोपी के साथी की तलाश कर रही है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्टल और चार कारतूस जब्त किए हैं, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.एरोड्रम इलाके में पुलिस ने अवैध हथियार रखने और बेचने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है.

पुलिस को सूचना मिली थी कि दहंकारथगरी मंदिर के नीचे खाली मैदान में अवैध हथियार लेकर एक युवक घूम रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम वहां पहुंची और युवक को पकड़कर उसके कब्जे से देशी पिस्टल और चार कारतूस बरामद किए. पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने ये हथियार धार जिले के मनावर क्षेत्र के एक अन्य व्यक्ति से खरीदे थे. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा में प्रकरण दर्ज कर लिया है और दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है. गिरफ्तार युवक नागौर जिले का निवासी है.

Next Post

इंदौर में राजवाड़ा पर मना विश्व पोहा दिवस

Sat Jun 7 , 2025
इंदौर : विश्व पोहा दिवस भारत में हर साल 7 जून को मनाया जाता है। पोहा दिवस को विश्व पोहा दिवस के रूप में भी जाना जाता है। यह दिन भारतीयों द्वारा पसंद किए जाने वाले सबसे पसंदीदा नाश्ते को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। राजवाड़ा पर मंत्री […]

You May Like